-प्राणायाम से शारीरिक शक्ति की प्राप्ति
प्राणायाम से शारीरिक शक्ति की प्राप्ति---------
मैने लखनऊ में एक सर्कस में देखा कि एक लेटे हुए व्यक्ति के ऊपर दो पटरे रख दिए गए और उसके ऊपर से एक जीप निकल जाती है। सीने के ऊपर ईंटा रख दिया गया जिस पर घन चला कर तोड़ दिया गया। यह देखकर मुझे बहुत आश्चर्य हुआ था। फिर मैने एक दिन प्रो० राम मूर्ति के बारे में पढ़ा। प्रो० राम मूर्ति के बारे में आप लोग जानते भी होंगे कि वे शारीरिक रूप से बहुत सामर्थ्यवान थे। वे मोटर की गति को रोक देते थे, लोहे की भारी साँकल को मोड़ देते थे। छाती पर विशाल शिला रखकर तुड़वा देते थे। उनके छाती पर विशाल हाथी पैर रखकर चला जाता था। यह सब कैसे सम्भव होता था, इसके बारे में उन्होंने अपने भाषण में बताया था कि यह सामर्थ्य मैने ब्रह्मचर्य का पालन करके और नित्य प्राणायाम करके प्राप्ति की है। भारतीय संस्कृति के इन सबल साधनो द्वारा व्यक्ति यह शक्ति प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि मैं नित्य कुम्भक का अभ्यास करता हूँ।
-------+--++------+------------++++---
Comments
Post a Comment