(46) जन्म तिथि मूलांक से जानिए अपनी बीमारी और उसका निवारण--

(1) मूलांक-1
(जन्म तिथि-1,10,19,28)
 इन तिथियों में जन्में लोग सूर्य ग्रह के आधीन होते हैं।
बीमारी--रक्त चाप, हृदय रोग और घबराहट।
निवारण--इनमें जीने की लालसा अधिक  होती है। उक्त रोगों से बचने के लिए इन्हें नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। शहद, ड्राई फ्रूट, संतरा, सेब, अदरक, केसर और अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इनके लिए अक्टूबर, दिसम्बर और जनवरी का महीना लाभकारी है।
(2) मूलांक--2
(जन्म तिथि-2,11,20,29)
इन तिथियों में जन्में लोग चन्द्र ग्रह के आधीन होते हैं।
बीमारी--
गठिया रोग, चक्कर आने का रोग, पीठ दर्द, कमज़ोरी, खाँसी, जुकाम, आँख और दाँत की तकलीफ।
निवारण--इन्हें मौसमी फल, सब्जियाँ, गाजर एवं अन्य पौष्टिक आहार लेना चाहिए। नकारात्मक वातावरण से बचना चाहिए। इनके लिए जनवरी, फरवरी और जुलाई का महीना ठीक नहीं है।
(3) मूलांक--3
(जन्मतिथि--3,12,21,30)
इन तिथियों में जन्में लोग बृहस्पति ग्रह के आधीन होते हैं।
बीमारी--लीवर, फेफड़े, नस तथा 
अतड़ियों का रोग, गैस, जोड़ों का ‌दर्द, खाँसी, हृदयरोग तथा चर्म रोग।
निवारण--इन्हें अधिक से अधिक फल तथा बादाम आदि ड्राई  फ्रूट  लेना चाहिए।
इनके लिए फरवरी, जून, सितम्बर और दिसम्बर का महीना अच्छा है।
(4) मूलांक-4
(जन्मतिथि--4,13,22,31)
इन तिथियों में जन्में लोग राहु ग्रह के आधीन होते हैं।
बीमारी--जुकाम, सांस की तकलीफ,
बवासीर, कब्ज़, ट्यूमर, रक्तक्षीणता, गुर्दे
एवं मूत्र की तकलीफ।
निवारण--हरी सब्जियाँ, शाकाहारी भोजन।
जनवरी, फरवरी, जुलाई, अगस्त, सितम्बर इनके लिए अच्छा नहीं है।
(5) मूलांक--5
(जन्मतिथि--5,14,23)
इन तिथियों में जन्में लोग बुध ग्रह के आधीन होते हैं।
बीमारी--डाइबिटीज़, डिप्रेशन, ट्यूमर, हकलाना, घबराहट, हाथों में गठिया, चक्कर आने का रोग।
निवारण--इन्हें समय पर खाना खाना चाहिए और पूरी नींद लेनी चाहिए।
गाजर, मूली, नारियल, हरी सब्जियाँ और दालें लेना चाहिए।
जून, सितम्बर और दिसम्बर इनके लिए ठीक नहीं है।
(6) मूलांक--6
(जन्मतिथि--6,15,24)
इन तिथियों में जन्में लोग शुक्र ग्रह के आधीन होते हैं।
बीमारी--फेफड़ा, कण्ठ, नाक और सिर की तकलीफ तथा मूत्र सम्बन्धी रोग।
घूमना-फिरना इनका स्वभाव, विपरीत  लिंग के प्रति आकर्षण।
निवारण--हरी सब्जियाँ, खीरा, सेब अनार, बादाम, सलाद और चावल खाना
चाहिए। इन्हें मांसाहारी भोजन नहीं करना चाहिए। मई, अक्टूबर और नवम्बर इनके लिए ठीक नहीं।
(7) मूलांक--7
(जन्म तिथि--7,16,25)
इन तिथियों में जन्में लोग केतु ग्रह के आधीन होते हैं।
बीमारी--इन्हें कण्ठ में सूजन, नाक और आँख ‌की तकलीफ तथा त्वचा का रोग।
निवारण--स्वच्छ वातावरण में रहना चाहिए। स्वच्छ पानी, सादा आहार, फलों का रस, सेब, अंगूर, खीरा और चीकू लेना चाहिए। जनवरी, फरवरी,
जुलाई और अगस्त इनके लिए ठीक नहीं।
(8) मूलांक--8
जन्म तिथि (8,17,26)
इन तिथियों में जन्में लोग शनि ग्रह के आधीन रहते हैं।
बीमारी--मिर्गी, रक्त की कमी, पीलिया, सुनने में तकलीफ, कुष्ठ रोग, ग्रन्थियों में सूजन, दाँत का रोग।
निवारण--स्वच्छ वातावरण, स्वच्छता से पकाया हुआ भोजन, सुबह जल्दी उठकर व्यायाम इनके लिए आवश्यक है। दिसम्बर, जनवरी और फरवरी इनके लिए अच्छा नहीं है।
(9) मूलांक--9
जन्मतिथि (8,19,27)
इन तिथियों में जन्में लोग मंगल ग्रह के आधीन होते हैं।
बीमारी--ट्यूमर, स्मालपाक्स, चेचक, 
हर तरह से बुखार, सिर दर्द, यौन सम्बन्धी रोग, रक्त चाप अधिक होने का रोग।
निवारण--इन्हें चिन्ता मुक्त रहना चाहिए। अदरक, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च और नारियल इन्हें लेना चाहिए।
अप्रैल, मई, अक्टूबर और नवम्बर इनके लिए ठीक नहीं।



Comments

Popular posts from this blog

उपनिषद की‌ सूक्तियाँ--

ऋगुवेद सूक्ति--(56) की व्याख्या

(2) Second Guru Angad Dev Ji Maharaj-- When Emperor Humayun pulled out his sword and try to attack on the neck of Guru Angad Dev Ji, his hand was paralyzed--Read more--