(43) क्रास वृहस्पति पर्वत पर शुभ होता है शेष स्थानों पर अशुभ।
---------क्रास----------
वृहस्पति पर्वत को छोड़कर शेष सभीस्थानों पर क्रास अशुभ होता है। जब क्रास का चिह्न वृहस्पति पर्वत पर होता है तो व्यक्ति को प्रेम अथवा विवाह में सुख और जीवन में सफलता मिलती है।
शनि पर्वत पर क्रास व्यक्ति को मार-पीट (हिंसा) में मृत्यु दिलाता है। सूर्य पर्वत पर व्यक्ति को निराशा, धन हानि और असफलता दिलाता है। एक दूसरे मत के अनुसार तेज हथियर से यह मृत्यु दिलाता है। बुध पर्वत पर क्रास व्यक्ति को चालाक बनाता है, धोखेबाज और बेईमान बनाता है। बुध पर्वत के नीचे वाले मंगल पर्वत का क्रास व्यक्ति को झगड़ालू बना देता है जिससे विरोधी बढ़ जाते हैं। वृहस्पति पर्वत के नीचे वाले मंगल पर्वत का क्रास दुश्मनों से मार- पीट में मृत्यु की सम्भावना में वृद्धि करता है। चन्द्रमा का क्रास जल में डूबकर मरने की सम्भावना में वृद्धि करता है। शुक्र पर्वत का क्रास प्रेम कलह में मृत्यु की सम्भावना में वृद्धि करता है। मस्तिष्क रेखा का क्रास सिर की चोट से मृत्यु की सम्भावना में वृद्धि
करता है। हृदय रेखा का क्रास प्रेम प्रसंग में मृत्यु की सम्भावना में वृद्धि करता है।
Comments
Post a Comment