(40) नक्षत्र सदैव शुभ होता है सिवाय शनि पर्वत पर।
-------- नक्षत्र-------
शनि पर्वत को छोड़कर अन्य स्थानों पर नक्षत्र की उपस्थिति शुभ होती है।
वृहस्पति पर्वत का नक्षत्र व्यक्ति को मान प्रतिष्ठा दिलाता है। सूर्य पर्वत का नक्षत्र
सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति को सम्मान दिलाता है एवं धन का लाभ कराता है। बुध पर्वत का नक्षत्र व्यक्ति को व्यापार में सफलता दिलाता है। मंगल पर्वत का
नक्षत्र व्यक्ति को दुश्मन पर विजय दिलाता है। चन्द्र पर्वत का नक्षत्र व्यक्ति को आविष्कार आदि में प्रसिद्धि दिलाता है। शुक्र का नक्षत्र व्यक्ति को विपरीत लिंग से लाभ दिलाता है। जब नक्षत्र शनि पर्वत के शिखर पर स्थित होता है तो व्यक्ति भयंकर दुर्घटना का शिकार होता है। लकवे की बीमारी भी हो सकती है। एक मत के अनुसार यह व्यक्ति को फाँसी दिलवाता है।
Comments
Post a Comment