(33) शनि मुद्रिका वाला व्यक्ति अपनों से ही नफरत करता है।
-----शनि मुद्रिका-----
यह भी एक अर्धवृत्ताकार रेखा होती है जो शनि पर्वत के ऊपर शनि उँगली को घेरे रहती है। यह रेखा अशुभ होती है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह रेखा होती है वह सदा असफल रहता है। ऐसा व्यक्ति अपने को अकेला अनुभव करता है। निराश और चिन्तित रहता है। ऐसे लोग अपना विवाह नहीं करते हैं और यदि विवाह कर भी लेते हैं तो अपना जीवन और भी नरक बना लेते हैं। हठी और बद मिजाज़ी होते हैं। ये अपनों से ही नफरत करते हैं। नेक सलाह देने वालों को अपना दुश्मन मानते हैं।
Comments
Post a Comment