--------- बुरा न मानो होली है------

(१) होली के इस पर्व पर, चहुँदिशि उड़ै गुलाल। राष्ट्र रंग सब में बसै, दुनिया हो खुशहाल।।
(२) तेरे जीवन में रहै, खुशियों का भण्डार। होली का त्यौहार यह, आए बारम्बार
(३) आओ हम भी डाल दें, तुझ पर ऐसा रंग। अमिट रंग को देखकर, रह जाएँ सब ‌दंग।
(४) बुरा न मानो आज तुम, तुम मत करो गुमान। नहीं रहेगा विभव कल, नहीं बचेगी शान।
(५) खेलो होली रंग से, हरा गुलाबी 
लाल। घुलैं रंग में द्वैष सब, रहे न तनिक मलाल।

Comments

Popular posts from this blog

डा० सूर्य पाल सिंह का उत्कृष्ट व्यक्तित्व

---प्राणायाम से दिव्य शक्ति की प्राप्ति---

ऋगुवेद सूक्ति--(53) की व्याख्या