(10)बुध का क्रास दुर्घटना करा देता है-

बुध का क्रास दुर्घटना करा देता है ----
(४) बुध पर्वत(Mount of mercury)
कनिष्ठिका उँगली के मूल स्थान के नीचे 
यह पर्वत स्थित होता है। यदि यह पर्वत उभरा है तो ऐसे व्यक्ति का मानसिक स्तर ऊँचा होता है। अपने बोलने की शैली से दूसरों को प्रभावित कर लेता है।
उभरा हुआ पर्वत व्यक्ति को जवान बनाए रखता है। साफ और सुन्दर दिखने वाला बुध पर्वत व्यक्ति को सुखी बनाता है तथा व्यापार में कुशल, बुद्धिमान और यात्रा प्रेमी बनाता है।
यदि यह पर्वत अधिक उभरा होता है तो व्यक्ति बहुत चालाक होता है। दबा हुआ पर्वत व्यक्ति में धन का अभाव उत्पन्न
करता है। बुध पर्वत पर त्रिभुज का चिह्न राजनैतिक सफलता दिलाता है। वर्ग का चिह्न भविष्य की बात समझने वाला 
बनाता है। वृत्त दुर्घटना द्वारा आकस्मिक मृत्यु की सम्भावना व्यक्त करता है। नक्षत्र होने से विदेशों में व्यापार बढ़ता है। एक रेखा से धनवान बनता है। कई
रेखाएँ व्यापार में कुशल बनाता है। क्रास व्यक्ति को धूर्त, ठग, धोखेबाज,
स्वार्थी, दो अर्थी बात करने वाला, धनहीन बनाता है तथा तीब्र गति वाले
वाहन से दुर्घटना करवाता है। द्वीप चिह्न होने से व्यक्ति का समाज में उपहास होता है तथा व्यापार में हानि होती है।
जाली से मान हानि होती है और व्यापार में दिवालिया हो जाता है। बिन्दु होने से
व्यवसाय में हानि होती है। काला तिल होने से व्यापार में धोखे बाजी की  प्रवृत्ति बढ़ती है। यदि कई कटती रेखाएँ हैं तो चिकित्सा क्षेत्र में व्यक्ति निपुण   
बनता है।

Comments

Popular posts from this blog

डा० सूर्य पाल सिंह का उत्कृष्ट व्यक्तित्व

---प्राणायाम से दिव्य शक्ति की प्राप्ति---

ऋगुवेद सूक्ति--(53) की व्याख्या